बीकानेर: खेत में काम के दौरान डिग्गी में गिरने से किसान की मौत

post 1513 (1)

बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र के गूंदूंसर गांव की रोही में कृषि कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक किसान की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक के भाई रामलाल जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई राजूराम पड़ोसी भंवर सिंह के खेत में बने नलकूप पर काम कर रहा था। इसी दौरान डिग्गी से पानी निकालते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

You may have missed