बीकानेर: सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

post 105 (1)

बीकानेर: महाजन, अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर जैतपुर और रानीसर के बीच शनिवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना मिलने पर महाजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

महाजन थाना प्रभारी भजनलाल लावा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले, जिसके कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया मृतक भिखारी प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

You may have missed