बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले का हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

post 104 (1)

बीकानेर: जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुद्रुल कच्छावा के निर्देशन में थाना प्रभारी कविता पूनिया के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

पुलिस के अनुसार, इस सम्बंध में 9 जून को परिवादी इरफान चौहान ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि रात को करीब 1 बजे के आसपास जब वह बाइक से निकल रहा था तो पूर्व से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। परिवादी ने बताया था कि आरोपियों ने रंजिशवश उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मिलकर चाकूओं से कई वार किए। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की। जांच के दौरान सोनगिरी कुआं क्षेत्र निवासी मोईन खान पुत्र मुख्त्यार अली को रावतसर (हनुमानगढ़) से दस्तयाब कर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है तथा अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पूनिया के साथ राकेश गोदारा, अजय कुमार, कपिल कुमार, पुरूषोतम, प्रदीप कुमार, प्रहलाद राम शामिल रहें।