बीकानेर: छत से नीचे गिरा 47 वर्षीय व्यक्ति, उपचार के दौरान हुई मौत

बीकानेर। नापासर कस्बे में छत से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के पुत्र सन्नी पुत्र सुरेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता रात को घर की छत पर सो रहे थे। देर रात पानी पीने के लिए नीचे उतरते समय अचानक उन्हें चक्कर आ गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे छत से नीचे गिर गए।
गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उन्हें तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान 5 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे उनकी मौत हो गई।
नापासर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की सभी परिस्थितियों की जांच कर रही है।