बीकानेर: नहर में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी

post 107 (1)

बीकानेर: लूणकरणसर थाना क्षेत्र के भादवा गांव में नहर में डूबने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाया।

पुलिस के अनुसार, भादवा निवासी मुलाराम पुत्र पूराराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पुत्र गोर्धनराम (45) 3 जुलाई की शाम करीब 4 बजे खेत में पशु चराने गया था। इसी दौरान प्यास लगने पर वह नहर के किनारे पानी पीने पहुंचा। पानी पीते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच महेश कुमार कर रहे हैं।