बीकानेर: 44 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

post 108 (1)

बीकानेर: शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार के सुराणा मोहल्ला में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:15 बजे घटना की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। सिटी कोतवाली थाना पुलिस के एएसआई राकेश अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतक की पहचान श्रवण कुमार (44) पुत्र चम्पालाल के रूप में हुई है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल जारी है।

घटनास्थल पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब, मोहम्मद जुनैद खान, अयूब, अब्दुल सतार, इमरान, शकील और अख्तर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं असहाय सेवा संस्थान की ओर से राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया।

You may have missed