बीकानेर: दवाई समझकर कीटनाशक पीने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी

post 06 (1)

बीकानेर। रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां दवाई समझकर कीटनाशक पी लेने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक के भाई खेतसिंह पुत्र नाथूसिंह राजपूत ने बताया कि उसके भाई सवाईसिंह ने भूलवश दवाई की जगह कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल, बीकानेर लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।