बीकानेर: डिग्गी में डूबने से महिला की हुई मौत

बीकानेर: देशनोक थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना 28 अप्रैल की सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार केसरदेसर जाटान निवासी 45 वर्षीय नानू देवी अपने खेत में बनी पानी की डिग्गी के पास काम कर रही थीं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उनका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गईं। डूबने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।