बीकानेर: 27 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

post 72 (1)

बीकानेर। जिले के पांचू थाना क्षेत्र के पिथरासर गांव में 27 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार पिथरासर निवासी विकास पुत्र शिवलाल बिश्नोई ने सूचना दी कि उसके बड़े भाई सुरेश (27) का शव घर में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पांचू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करवाई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।

You may have missed