बीकानेर: 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

post 1522 (1)

बीकानेर। शहर के रामपुरा बस्ती क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:15 बजे सूचना मिली कि एक युवक अपने घर में फंदे से लटका हुआ मिला।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र मुकेश, निवासी 18 नंबर गली, रामपुरा बस्ती लालगढ़ के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस, नरेश सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम अस्पताल ले जाकर जांच के बाद मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।