बीकानेर: ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 5 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

post 1521 (1)

बीकानेर। जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नोखा क्षेत्र में एक ही दिन में तीसरी बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में मान्याना-रासीसर सड़क पर विशेष नाकाबंदी के दौरान सीआई अरविंद भारद्वाज की टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया। इसके बाद सब इंस्पेक्टर कुशलाराम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राधेश्याम जाट को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।