बीकानेर: आर्मी कैंट में करंट लगने से 22 वर्षीय अग्निवीर जवान की मौत, पुलिस जांच में जुटी

post 127 (1)

बीकानेर स्थित आर्मी कैंट में तैनात 22 वर्षीय अग्निवीर जवान नरेंद्र कुमार यादव की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद सैन्य परिसर में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मुंडेरवा नगर पंचायत क्षेत्र के उमरी अहरा गांव निवासी नरेंद्र कुमार यादव वर्ष 2024 में अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग बीकानेर आर्मी कैंट स्थित 524 एएससी बटालियन में हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात ड्यूटी के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आवश्यक कानूनी कानूनी कार्रवाई की गई।

यूनिट के सूबेदार अविजीत मना की रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव के लिए रवाना कर दिया गया।