Road Accident: तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक महिला गंभीर घायल

post 125 (1)

Road Accident: सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10 बजे कुल्हाड़ा के पास हुआ। बाइक पर दो महिलाओं सहित तीन लोग गणेश्वर की ओर से नीमकाथाना आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एसयूवी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे।

इस हादसे में भगवती देवी कुमावत निवासी अजमेरी और सुरेंद्र कुमावत निवासी गणेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य महिला घायल हो गई। जिसकों उपचार के लिए नीमकाथाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वंही, पुलिस ने मृतकों के शवों को नीमकाथाना के जिला अस्पताल में की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना भिजवा दी है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम होगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरेंद्र कुमावत किसी काम से नीमकाथाना जा रहा था। रास्ते में दो महिलाओं ने उससे लिफ्ट मांगी, जिसके बाद उसने उन्हें अपनी बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूरी तय करने के बाद यह हादसा हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने यातायात सामान्य करवाते हुए क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। फिलहाल एसयूवी चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।