बीकानेर: दादा के घर जाने की कहकर निकली 16 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बालिका के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे दादा के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। हालांकि वह न तो दादा के घर पहुंची और न ही वापस घर लौटी।
काफी तलाश के बाद भी बालिका का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच एएसआई राजकुमार बिश्नोई को सौंपी गई है।