बीकानेर: डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर निकला युवक लापता, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। नोखा कस्बे में डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर निकला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
पुलिस के अनुसार बाबा छोटूनाथ स्कूल के पीछे रहने वाले बजरंगलाल सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका 24 वर्षीय पुत्र सांवरलाल गुरुवार दोपहर करीब एक बजे डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर बीकानेर स्थित सिटी कोतवाली क्षेत्र में अपने भाई की दुकान के लिए रवाना हुआ था। हालांकि वह निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचा।
परिजनों ने युवक के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने आस-पड़ोस के लोगों, रिश्तेदारों और जान पहचान में भी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला तो थाने में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएआई हरिराम मामले की जांच कर रहे हैं।