बीकानेर: करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, मोबाइल चार्ज करते समय हुआ हादसा

post 706 (1)

बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। हादसा पवनपुरी स्थित शनि मंदिर के पीछे झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पवनपुरी निवासी दीपेन्द्र आदिवासी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसका 15 वर्षीय भाई रामकेश 13 जून की रात करीब 9 बजे मोबाइल चार्ज कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, बारिश के कारण पास में पड़े कटे हुए बिजली के तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगने से रामकेश गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed