बीकानेर: ट्रक रुकवाकर चालक से मारपीट, जेब से रुपये निकालने का आरोप

post 707 (1)

बीकानेर। नोखा क्षेत्र के देशलसर निवासी एक युवक ने ट्रक रुकवाकर मारपीट करने और जेब से नकदी निकाल लेने का आरोप लगाते हुए दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देशलसर निवासी सुनील जाट पुत्र कोलाराम जाट ने रिपोर्ट में बताया कि वह 14 जून की रात करीब 12:30 बजे ट्रक लेकर जा रहा था। इसी दौरान कुचौर क्षेत्र में आरोपितों ने कथित तौर पर ट्रक के आगे जेसीबी लगाकर वाहन रुकवा लिया।

परिवादी का आरोप है कि ट्रक रुकने के बाद आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और जेब में रखे 5 हजार रुपये निकाल लिए।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कुचौर निवासी श्यामसुंदर पुत्र धड़ाराम विश्नोई और बाबूलाल पुत्र भंवरलाल नायक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।