बीकानेर: ब्रेक लगाते ही हो गया हादसा, ड्राइवर की मौत

2

बीकानेर: ब्रेक लगाते ही हो गया हादसा, ड्राइवर की मौत

बीकानेर। आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से ट्रेलर के भिड़ जाने से एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के रासीसर गांव की है। जहंा पर गुरूवार को दो टे्रलरों की टक्कर हो गयी। जिसमें आग चल रहे ट्रेलर द्वारा ब्रेक लगाने से पीछे से ट्रेलर भिड़ गया। हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार पीछे चल रहे ट्रेलर के ड्राइवर मोहनलाल निवासी खेतासर, जोधपुर की गाड़ी आगे वाले ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मोहनलाल ट्रेलर के अंदर ही फंस गए थे। पुलिस ने घटनास्थल पर क्रेनों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।