बीकानेर: रिश्तेदारी में गए हुए युवक के साथ की मारपीट
बीकानेर: रिश्तेदारी में गए हुए युवक के साथ की मारपीट
बीकानेर। रिश्तेदारों के गए हुए युवक के साथ गए हुए युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में अनूपगढ़ हाल भुट्टों का बास में रहने वाले शाहरून अली ने सलीम, आदिल, जाकीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 11 जनवरी की बतायी जा रही है। परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह अनूपगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में भुट्टों का बास क्षेत्र में रह रहा है। परिवादी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के यहां पर गया हुआ था। जहां पर तीनों आरोपित ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।