बीकानेर में अंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर खाजूवाला में विशेष बैठक, जनसुनवाई भी आयोजित

post 1452 (1)

खाजूवाला, भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नई धान मंडी स्थित व्यापार मंडल भवन में विशेष बैठक एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाजपा के युवा नेता रवि शेखर मेघवाल के खाजूवाला पहुंचने पर जगविंदर सिंह की टीम द्वारा उनका बाबा साहेब का तेल चित्र भेंट कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

बैठक में रवि शेखर मेघवाल के मार्गदर्शन में अंबेडकर जयंती समारोह की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। साथ ही आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई का आयोजन भी किया गया। जिसमें लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं और समाधान की मांग की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवि शेखर मेघवाल ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के मूलमंत्र को अपनाने का आह्वान करते हुए सामाजिक जागरूकता और एकजुटता पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने सिम्बल ऑफ नॉलेज (ज्ञान के प्रतीक), संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती तथा महान समाज सुधारक, विचारक एवं दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से 13 अप्रैल को पॉलिटेक्निक कॉलेज, बीकानेर में आयोजित होने वाले भव्य जयंती कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा नेता जगविंदर सिंह सिद्धू, एडवोकेट भूपेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सियाग, दलीप जलंधरा, रणजीत मजोका, धर्मपाल बिरड़ा, शीशपाल राजपुरोहित, निशांत धालीवाल, अशोक चौधरी, गुलाम रसूल, किसन सिंह भाटी, मोहन सिहाग, प्रभजीत सिद्धू, डॉ. जे.एस. संधू, गगन मटू, लवप्रीत धालीवाल, बलदेव सिंह बराड़, पुष्पेंद्र सिंह, सरपंच मांगीलाल मेघवाल, कालूराम कुंट, संजय आहूजा, बलराज गैरा, भीखाराम जाखड़ सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed