बीकानेर: मधुमक्खी का छत्ता हटाते समय घर में लगी आग, भगाने के लिए किया था धुआं

8

बीकानेर: मधुमक्खी का छत्ता हटाते समय घर में लगी आग, भगाने के लिए किया था धुआं

बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह त्यागी वाटिका के पास एक मकान में आग लग गई। मकान में रखा कबाड जलने से कुछ देर में धुआं और आग पूरे हिस्से में फैल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार गाडियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार हादसा मधुमक्खी का छत्ता हटाने के दौरान हुआ। राहत की बात रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार यह मकान संदीप भार्गव का है, जो स्पोर्ट्स सामान की दुकान चलाते हैं। घर में काफी मात्रा में कबाड़ रखा हुआ था। इसी कबाड़ में मधुमक्खियों ने छत्ता बना लिया था। परिवार के लोगों ने छत्ते को हटाने के लिए वहां धुआं करने की कोशिश की और इसी दौरान आग लगा दी गई।

बताया जा रहा है कि धुआं करते समय निकली चिंगारियां कबाड़ पर गिर गईं, जिससे वहां पड़े पुराने सामान और सूखे कचरे ने तुरंत आग पकड़ ली। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैलने लगी और लपटों ने पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग से चारों तरफ धुआं फैल गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग बढ़ते ही परिवार के लोग घबराकर घर से बाहर निकल आए, वहीं आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।