खाजूवाला में गौ सम्मान अभियान के तहत शिविर आयोजित, ग्रामीणों को जागरूक कर जुटाया समर्थन

post 1853 (1)

खाजूवाला। खाजूवाला में राष्ट्र स्तर पर चल रहे ‘गौ सम्मान अभियान’ के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई और उनसे अभियान से संबंधित वोट लिस्ट पर हस्ताक्षर भी करवाए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को गौ संरक्षण और सम्मान से जुड़े पहलुओं के प्रति जागरूक किया। शिविर के दौरान दीपक पंचारिया, नितिन, जतिन, राजवीर सिंह, कुलदीप पंचारिया और तन्मय पूनिया ने अभियान की जानकारी साझा करते हुए लोगों से इसमें भागीदारी करने की अपील की।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविरों के माध्यम से आमजन को अभियान से जोड़ने और जनसमर्थन बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।