बीकानेर: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव, नए आदेश जारी

post 1856 (1)

बीकानेर, जिले में बढ़ती गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिला कलेक्टर निशांत जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों का समय बदल दिया गया है।

नए आदेश के तहत अब इन कक्षाओं का संचालन सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। यह व्यवस्था 27 अप्रैल 2026 से सत्रांत तक लागू रहेगी।

वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, स्कूल स्टाफ और अन्य संचालित परीक्षाओं का समय पूर्ववत ही रहेगा।

प्रशासन ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

जिला शिक्षा विभाग सहित संबंधित सभी अधिकारियों को आदेश की अनुपालना सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।