खाजूवाला: आज इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती, पढ़े खबर

प्रॉपर्टी विवाद में चचेरे भाई ने पति-पत्नी पर चढ़ाई SUV और 15-20 फीट तक घसीट_20260423_083837_0000

खाजूवाला, 132 केवी जीएसएस खाजूवाला में रखरखाव कार्य के चलते आज 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

जानकारी के अनुसार, 132/33 केवी ट्रांसफार्मर-1 के मेंटेनेंस कार्य के कारण सभी 33 केवी आउटगोइंग फीडरों की सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान खाजूवाला, किशनपुरा, तोर, एडीएम, 18 बीडी और पावली सहित कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।

You may have missed