बीकानेर: दाल मिल में तिरपाल उतारते हुआ हादसा, गिरकर घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर: दाल मिल में तिरपाल उतारते हुआ हादसा, गिरकर घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। नोखा कस्बे के नागौर रोड स्थित एक दाल मिल में हुए हादसे में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में वैशाली, बिहार निवासी घनश्याम कुमार शाह ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, उसका जीजा शिवनाथ नोखा की लक्ष्मी दाल मिल में गाड़ियों से माल चढ़ाने-उतारने का कार्य करता था।
20 अप्रैल की शाम को दाल मिल में आई एक गाड़ी का तिरपाल उतारते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले नोखा में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।