Gold Silver Price Today: सोना टूटा, चांदी में बड़ी गिरावट, जानें आज की नई कीमतें

Gold Silver Price Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर कारोबार करता नजर आया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह सोने का वायदा भाव 1.01 फीसदी यानी 1,559 रुपये टूटकर 1,53,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
वीकेंड पर होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हुए हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव फिर बढ़ गया है। इससे वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति और महंगाई को लेकर चिंता गहरा गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी नौसेना ने ईरानी झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया। वहीं तेहरान ने चेतावनी दी है कि होर्मुज के पास अमेरिकी जहाजों की मौजूदगी को युद्धविराम का उल्लंघन माना जाएगा।
चांदी में भी तेज गिरावट:-
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 1.73 फीसदी यानी 4,453 रुपये गिरकर 2,52,689 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता नजर आया।
वैश्विक बाजार में भी कमजोरी:-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव दिखा। COMEX पर सोने का भाव 1.36 फीसदी या 66.20 डॉलर गिरकर 4,813.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं स्पॉट गोल्ड 0.77 फीसदी या 37.15 डॉलर की गिरावट के साथ 4,793.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।
चांदी का ग्लोबल ट्रेंड:-
वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट रही। कॉमेक्स पर चांदी 2.24 फीसदी या 1.85 डॉलर टूटकर 80.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि स्पॉट सिल्वर 1.13 फीसदी या 0.91 डॉलर की कमजोरी के साथ 79.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया।