बीकानेर: पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया, खाते से निकल गए लाखों रुपए

post 1615 (1)

बीकानेर। साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक रिटायर्ड कर्मचारी को ठगों ने निशाना बनाया। मयूर विहार निवासी 60 वर्षीय अरुण गगनेश के बैंक खाते से 4 लाख 65 हजार रुपए पार कर लिए गए।

जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल की सुबह उन्होंने पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के कुछ ही समय बाद उनके पास एक कॉल आया, जिसमें सामने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक से जुड़ा बताते हुए उनके सैलरी अकाउंट की जानकारी हासिल कर ली।

बताया जा रहा है कि कॉल के करीब चार घंटे बाद ही एसबीआई तिलक नगर ब्रांच में स्थित उनके खाते से पूरी राशि निकाल ली गई। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।