अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता सीएडी ने किया खाजूवाला क्षेत्र का दौरा, देखे निर्माण कार्य

post 1453 (1)

खाजूवाला, अतिरिक्त मुख्य अभियंता सीएडी बीकानेर मूल सिंह शुक्रवार को खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने खाजूवाला में बन रहे खालो के कार्य का निरीक्षण किया।

अधिशासी अभियंता नितीश कुमार ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य अभियंता सीएडी बीकानेर मूल सिंह शुक्रवार को खाजूवाला क्षेत्र के दौरे आए। उन्होंने चक 11 बीडी बी, 14 केवाईडी, 26 केवाईडी चकों का निरीक्षण किया। यहां बन रहे नहर के खालों के निर्माण कार्य को देखा। वहीं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इन खालो के निर्माण से लगभग 300 किसानो को जल उपलब्ध का फायदा होगा। इस दौरान अधीक्षण अभियन्ता महेश परेवा, अधिशासी अभियंता नितीश कुमार, सहायक अभियन्ता गोविंद राम, महेंद्र भादू, कनिष्ठ अभियन्ता दीपक मीणा, डब्ल्यूयूए अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।