दर्दनाक हादसा: नमक से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मोटरसाइकिल पर पलटी, दो की मौत

post 898 (1)

डीडवाना। नावां थाना क्षेत्र के राजास जाब्दीनगर में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नमक से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पर पलट गई। हादसे में ट्रॉली के नीचे दबने से बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान जाब्दीनगर निवासी राधेश्याम मेघवाल और शंकरलाल कामड़ के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही नावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दोनों शवों को नावां के राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव सौंपे जाएंगे।