बीकानेर: नहर में डूबने से दो युवकों की मौत, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र के कोडमदेसर स्थित नहर में डूबने से दो युवकों की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से एक युवक को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
गजनेर थानाधिकारी राकेश कुमार स्वामी के अनुसार मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। वहीं दूसरे युवक की तलाश जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ टीम को भी सूचित कर दिया गया है।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों युवक कौन थे और यहां कैसे पहुंचे। मामले की जांच जारी है।