खाजूवाला के पुनीत शर्मा को मिला जिला संयोजक बीकानेर का दायित्व
खाजूवाला के पुनीत शर्मा को मिला जिला संयोजक बीकानेर का दायित्व
खाजूवाला : खाजूवाला, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 61 वा प्रांत अधिवेशन 25 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक बीकानेर के स्वामी केशवानंद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में में संपन्न हुआ। जिसमें बीकानेर जिले की नगर इकाई खाजूवाला से पुनीत शर्मा को SFD प्रांत संयोजक का नवीन दायित्व दिया गया है। पुनीत शर्मा पूर्व में नगर मंत्री खाजूवाला, जिला समिति सदस्य रह चुके है एवं वर्तमान में दूसरी बार जिला संयोजक बीकानेर के दायित्व का निर्वहन कर रहे है। इसी के साथ नवीन घोषणाओं में बज्जू से अजीत सिंह राठौड़ एवं लूणकरणसर से भारत गौड़ को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कृष्णा प्रजापत को खेलो भारत प्रांत संयोजक, करन जाड़ीवाल को प्रांत कार्यसमिति सदस्य का दायित्व दिया गया है ।