Lado Protsahan Yojana : लाडो प्रोत्साहन योजना का दायरा बढ़ा, सरकारी अस्पताल में जन्मी बेटियों को निजी स्कूलों में भी मिलेगा योजना का लाभ; पढ़े पूरी खबर

post 913

Lado Protsahan Yojana : लाडो प्रोत्साहन योजना का दायरा बढ़ा, सरकारी अस्पताल में जन्मी बेटियों को निजी स्कूलों में भी मिलेगा योजना का लाभ; पढ़े पूरी खबर

Lado Protsahan Yojana: राजस्थान, अब सरकारी अस्पतालों में जन्मी बेटियों को लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभ केवल सरकारी ही नहीं, बल्कि मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में पढ़ाई करने पर भी मिलेगा। महिला अधिकारिता, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक जिले में स्कूलों के नोडल अधिकारी और सीबीईओ को योजना को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

प्रशिक्षण के दौरान आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने, आवेदन लॉक करने और भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि योजना का लाभ सत्र 2024-25 से मिलना था, लेकिन तकनीकी कारणों से प्रक्रिया में देरी हुई।

राजस्थान सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना बेटियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके तहत राजस्थान में जन्मी बेटियों को जन्म से लेकर स्नातक शिक्षा पूरी होने तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना पहले राजश्री योजना के नाम से जानी जाती थी। योजना के अंतर्गत कुल 1.50 लाख रुपये की सहायता सात चरणों में दी जाती है।

योजना का उद्देश्य:-

  • बेटियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना।
  • शिक्षा के प्रत्येक महत्वपूर्ण पड़ाव पर आर्थिक सहयोग देना।
  • लिंग समानता को बढ़ावा देना और परिवारों को वित्तीय सहारा देना।

पात्रता की शर्तें:-

  • बच्ची का जन्म राजस्थान में किसी सरकारी या अधिकृत अस्पताल में हुआ हो।
  • बच्ची सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी स्कूल में अध्ययनरत हो।
  • आवश्यक टीकाकरण और स्वास्थ्य मानदंड पूरे हों।
  • परिवार की जानकारी व बैंक विवरण पोर्टल पर दर्ज हों।

आवेदन प्रक्रिया योजना का आवेदन सामान्यतः स्वतः प्रोसेस होता है। जन्म और स्कूल से संबंधित जानकारी शाला दर्पण और जन आधार से ली जाती है। बैंक खाता, आधार आदि विवरण सिस्टम में पहले से उपलब्ध रहते हैं। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पोर्टल के माध्यम से राशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है।

किस्तअवसरराशि (₹)
1बेटी के जन्म पर2,500
21 वर्ष की उम्र एवं टीकाकरण पूरा होने पर2,500
3कक्षा 1 में प्रवेश पर4,000
4कक्षा 6 में प्रवेश पर5,000
5कक्षा 10 में प्रवेश पर10,000
6कक्षा 12 में प्रवेश पर25,000
7स्नातक पूरा होने एवं 21 वर्ष की आयु पर1,00,000