Railway Jobs 2026: बिना लिखित परीक्षा रेलवे में 5349 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

post 692 (1)

Railway Jobs 2026: बिना लिखित परीक्षा रेलवे में 5349 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

Railway Jobs 2026: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। पश्चिमी रेलवे ने अप्रेंटिस के 5,349 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती प्रक्रिया रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) के माध्यम से पूरी की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन 21 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से शुरू होकर 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक भरे जा सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

नहीं होगी कोई लिखित परीक्षा:-

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा। मेरिट में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी और ट्रेनिंग पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। स्टाइपेंड नियमानुसार मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • अभ्यर्थी ने कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण की हो।
  • संबंधित ट्रेड (फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, वायरमैन, प्लंबर, पाइप फिटर, स्टेनोग्राफर आदि) में NCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
  • जिनका 10वीं या आईटीआई का परिणाम लंबित है, वे आवेदन नहीं कर सकेंगे।
  • इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।
  • आयु सीमा 15 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को 10 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन:-

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीकरण के दौरान आधार नंबर और वैध ईमेल आईडी देना आवश्यक है। इसके बाद लॉगिन कर व्यक्तिगत जानकारी, ट्रेड, शैक्षणिक अंक और पसंदीदा डिवीजन/वर्कशॉप का चयन सावधानीपूर्वक भरें। आवेदन करते समय 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अन्य आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे।

आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 100 रुपये निर्धारित है, जबकि एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क रहेगा।

You may have missed