पूगल: केंद्र सरकार की वीबीजी रामजी रोजगार गारंटी योजना का शुभारंभ, लोगो को दी योजना की जानकारी

WhatsApp Image 2026-07-02 at 1.36.08 PM (1)

पूगल, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की वीबीजी रामजी रोजगार गारंटी योजना का शुभारंभ गुरुवार को पूगल पंचायत समिति की पूगल ग्राम पंचायत में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विकास अधिकारी गोपाराम, भाजपा मंडल अध्यक्ष डूंगरराम सैन तथा ग्राम पंचायत प्रशासक सिद्धार्थ सिंह भाटी ने किया। इस अवसर पर विकास अधिकारी गोपाराम ने श्रमिकों को योजना के तहत मिलने वाले अधिकारों, समय पर मजदूरी भुगतान और पारदर्शी कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

ग्राम पंचायत प्रशासक सिद्धार्थ सिंह भाटी ने महिलाओं से योजना में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और मेट के रूप में भी जिम्मेदारी संभालने का आह्वान किया।

टेक्निकल अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी तथा वर्ष में 125 कार्य दिवस उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना, जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देना तथा अधिकाधिक ग्रामीणों को योजना से जोड़कर लाभान्वित करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत पूगल ग्राम पंचायत के चक 8 एमएम से की गई। इस दौरान अनेको ग्रामीण उपस्थित रहे।