Gold Price Update: एक हफ्ते में ₹3,650 टूटा सोना, चांदी भी ₹5,000 सस्ती; जानें आज की नई कीमतें

post 669 (1)

Gold Price Update: इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वैश्विक घटनाक्रम, खासकर मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान से जुड़ी खबरों का असर कीमती धातुओं के बाजार पर साफ नजर आया। पहले भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, जिससे सोने में दबाव बना। बाद में अमेरिका की ओर से संभावित सैन्य कार्रवाई टालने और शांति वार्ता के संकेत मिलने के बाद बाजार में राहत देखी गई, जिससे सोने के दाम संभल गए।

आज क्या हैं सोने के रेट?

गुड रिटर्न्स के अनुसार, शनिवार दोपहर दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,800 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,11,960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम):-

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,51,200₹1,38,600₹1,16,100
मुंबई₹1,49,080₹1,36,650₹1,11,810
दिल्ली₹1,49,230₹1,36,800₹1,11,960
कोलकाता₹1,49,080₹1,36,650₹1,11,810
बेंगलुरु₹1,49,080₹1,36,650₹1,11,810
हैदराबाद₹1,49,080₹1,36,650₹1,11,810
केरल₹1,49,080₹1,36,650₹1,11,810
पुणे₹1,49,080₹1,36,650₹1,11,810
वडोदरा₹1,49,130₹1,36,700₹1,11,860
अहमदाबाद₹1,49,130₹1,36,700₹1,11,860
जयपुर₹1,49,230₹1,36,800₹1,11,960

एक हफ्ते में 3,650 रुपये टूटा सोना

गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 6 जून को 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,880 रुपये प्रति 10 ग्राम था। आज यह भाव 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यानी एक सप्ताह में सोना करीब 3,650 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।

चांदी में भी गिरावट:-

चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली है। दिल्ली में पिछले सप्ताह चांदी का भाव 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो अब घटकर 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। इस तरह एक सप्ताह में चांदी करीब 5,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है।