Crime News: जमीन विवाद में खूनी वारदात, छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से की बड़े भाई की हत्या

post 670 (1)

सिरोही। जिले के चंद्रावती गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर हुए झगड़े में छोटे भाई प्रकाश ने अपने बड़े भाई नरपत पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से नरपत की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रकाश मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच जारी है।

You may have missed