जिला कलक्टर निशांत जैन द्वारा सरकारी कार्यालयों का वार्षिक निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-06-03 at 6.27.17 PM (1)

खाजूवाला, बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन द्वारा पूगल स्थित राजकीय कार्यालयों का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम कलक्टर महोदय द्वारा पंचायत समिति पूगल कार्यालय के निरीक्षण में पंचायत समिति कार्यालय के सभी शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यालय कार्मिकों द्वारा सम्पादित किये जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी ली गई। जिला कलक्टर द्वारा सभी कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि वे आंवटित पदीय कर्तव्य का समय पर सम्पादन करे तथा आमजन की दैनिक परिवदेनाओं का त्वरित निस्तारण पारदर्शिता एवं गुणवता पूर्वक सम्पादित किया जाना सुनिश्चत करावें। विकास अधिकारी गोपाराम मेघवाल द्वारा पंचायत समिति अन्तर्गत संचालित समस्त योजनाओं एवं कार्यों के संबंध में सम्पूर्ण वर्ष का ब्यौरा प्रस्तुत कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिला कलक्टर महोदय द्वारा विभागीय योजनाओं में समुचित प्रगति एवं राज्य सरकार की मंशा अनुसार त्वरित कार्य सम्पादन करने के निर्देश दिये गये। इसके उपरांत जिला कलक्टर महोदय द्वारा पूगल में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण कर वहां पर भोजन कर रहे लाभार्थियों से भोजन की गुणवता एवं साफ सफाई के संबंध में जायजा लिया गया। जिला कलक्टर महोदय द्वारा रसोई संचालक को निर्धारित मापदण्ड अनुसार निर्धारित दरों पर गुणवतापूर्वक भोजन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये गये। विकास अधिकारी गोपाराम मेघवाल द्वारा श्री अन्नपूर्णा रसोई के सुचारू संचालन हेतु ग्राम पंचायत के मार्फत उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं यथा शैड, शौचालय सहित विभिन्न आवश्यक कार्य उपकरण इत्यादि के बारे में अवगत कराया गया। इसके उपरांत उप जिला अस्पताल पूगल का निरीक्षण कर आउटवार्ड एवं भर्ती मरीजों की कुशल क्षेम अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। चिकित्सा प्रभारी, चिकित्सकों एवं अन्य नर्सिंग कार्मिकों को निर्देश दिये गये क्षेत्र के आम मरीजों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करावें। पुलिस थाना पूगल, राजस्व तहसील कार्यालय पूगल, उपकोष कार्यालय पूगल का वार्षिक निरीक्षण कर संबंधित विभागों द्वारा सम्पादित किये जाने वाले कार्यों के सम्पादन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये साथ ही संबंधित कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश दिये गये कि लम्बित कार्यो को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करावें ताकि आमजन को राहत मिल सके।

जिला कलक्टर महोदय द्वारा ग्राम पंचायत आडूरी में वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान के तहत आमजनों को जल सरंक्षण एवं पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायत में जनसुनवाई करते हुए आमजनों के परिवाद सुने तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को प्राप्त परिवादों पर यथाशीघ्र उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। वार्षिक निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी गोपाराम मेघवाल, तहसीलदार अशोक पारीक, थानाधिकारी समरवीर सिंह, उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ रामस्वरूप ज्याणी सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण एवं श्री सिद्धार्थ सिंह भाटी प्रशासक पूगल उपस्थित रहे।