दंतौर: कैंपर के आगे अचानक आया आवारा पशु, वाहन पलटने से युवक की मौत

13

दंतौर: कैंपर के आगे अचानक आया आवारा पशु, वाहन पलटने से युवक की मौत

बीकानेर। दंतौर थाना क्षेत्र में कैंपर गाड़ी के सामने अचानक आवारा पशु आ जाने से हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार करणीसर बरसलपुर निवासी सांगसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भतीजा बलजीत सिंह 27 मई को अपनी पुत्री को दवाई दिलाने के लिए कैंपर गाड़ी से खाजूवाला जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में अचानक एक आवारा पशु वाहन के सामने आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में कैंपर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर ली है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है