बीकानेर: आपसी कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा, युवक पर कैंचीनुमा वस्तु से हमला

14

बीकानेर: आपसी कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा, युवक ओर कैंचीनुमा वस्तु से हमला

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम दो युवकों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार घटना के समय रिषम पुरोहित मौके पर मौजूद था। इसी दौरान भानुप्रताप सिंह कथित रूप से रिषम के भांजे को धमका रहा था। इस बात को लेकर रिषम, भानुप्रताप से बातचीत करने पहुंचा। बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान रिषम ने तैश में आकर कैंचीनुमा वस्तु से भानुप्रताप पर हमला कर दिया। हमले में भानुप्रताप को चोटें आईं, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हालांकि देर रात तक इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया था। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।

You may have missed