Rajasthan: ACB की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते राजस्व पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

post 507 (1)

श्रीगंगानगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) स्पेशल यूनिट बीकानेर ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पदमपुर क्षेत्र की रिडमलसर उपतहसील में तैनात एक राजस्व पटवारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी के अनुसार आरोपी पटवारी अंकुश कुमार (31) पुत्र सुखराम मेघवाल, निवासी 8 ईईए, तहसील पदमपुर, वर्तमान में पटवार हल्का 68 एलएनपी रिडमलसर में पदस्थापित है। परिवादी सुरदेव सिंह की चक 68 एलएनपी स्थित मुरब्बा संख्या 35 के संयुक्त खाते का विभाजन करने की एवज में आरोपी ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत का सत्यापन कराने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लेते हुए ट्रैप कर लिया। कार्रवाई एसीबी बीकानेर के पुलिस निरीक्षक इन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई के बाद एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही उपतहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।