NEET-UG 2026 : NTA ने शुरू किया फीस रिफंड पोर्टल, 22.79 लाख स्टूडेंट्स को मिलेगा रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड का लाभ

post 387 (1)

कोटा। एनटीए ने नीट-यूजी 2026 अभ्यर्थियों के लिए फीस रिफंड पोर्टल शुरू कर दिया है। इससे करीब 22.79 लाख स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड का लाभ मिलेगा। अभ्यर्थियों को 27 मई तक बैंक डिटेल्स अपडेट करनी होंगी, इसके बाद किसी तरह का बदलाव संभव नहीं होगा।

एनटीए को छात्रों को करीब 319 करोड़ रुपए रिफंड करने हैं। रिफंड प्रक्रिया के लिए अकाउंट नंबर, बैंक का नाम और IFSC कोड दर्ज करना जरूरी होगा। उल्लेखनीय है कि पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा रद्द कर दी गई थी, अब दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।