बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा स्मैक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

post 316 (1)

बीकानेर/लूणकरणसर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत लूणकरणसर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने गश्त के दौरान वार्ड नंबर 32, लूणकरणसर के पास कार्रवाई करते हुए हसन खां पुत्र छोटू खां, जाति मीर मुसलमान, उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 31 लूणकरणसर के कब्जे से 18.8 ग्राम चिट्टा स्मैक बरामद की।

वहीं भवानी सिंह उर्फ रोमियो पुत्र प्रेम सिंह, जाति राजपूत, उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 20 लूणकरणसर के कब्जे से 8.2 ग्राम चिट्टा स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल 27 ग्राम चिट्टा स्मैक बरामद की है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मवीर, कॉन्स्टेबल जयराज, वीरेंद्र कालेर, विद्याधर, महावीर एवं चालक शामिल रहे।