Rajasthan Politics: पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान में सियासी संग्राम, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, दोनों दलों ने बनाई ये रणनीति

Rajasthan Politics: पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान में सियासी संग्राम, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, दोनों दलों ने बनाई ये रणनीति

Rajasthan Politics: जयपुर, राजस्थान में पंचायत चुनावों से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। प्रदेश में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच मनरेगा बनाम वीबी-जीराम-जी को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। दोनों ही दल ग्रामीण वोट बैंक को साधने के लिए अलग-अलग रणनीतियों पर काम कर रहे हैं।

कांग्रेस जहां मनरेगा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को चुनावी मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही है, वहीं भाजपा वीबी-जीराम-जी योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

दोनों दलों ने तैयार किए अपने-अपने अभियान:-

प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 45 दिनों का ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ चलाने का ऐलान किया है। दूसरी ओर, भाजपा ने वीबी-जीराम-जी योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जनजागरण अभियान की रूपरेखा तैयार कर ली है।

फरवरी तक जारी रह सकता है सियासी संघर्ष:-

सूत्रों के अनुसार दोनों दलों के अभियान फरवरी माह तक चल सकते हैं, जिससे पंचायत चुनावों को लेकर सियासी शोर और तेज होने की संभावना है। माना जा रहा है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव 31 मार्च से पहले कराए जा सकते हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला:-

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएमओ में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण मनरेगा के तहत हुए कई कार्य गांवों की समग्र विकास योजनाओं से नहीं जुड़ सके। उन्होंने दावा किया कि नए वीबी-जीराम-जी कानून के जरिए इन कमियों को दूर किया गया है और अब रोजगार की कानूनी गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है।

नेता प्रतिपक्ष जूली का तीखा पलटवार:-

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वीबी-जीराम-जी योजना मनरेगा और ग्रामीण लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पंचायती राज व्यवस्था से मुख्यमंत्री ने अपनी राजनीतिक पहचान बनाई, उसी व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। जूली ने कहा कि अधिकार आधारित योजनाओं को नई व्यवस्था के जरिए खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

Scroll to Top