खाजूवाला: संत दुलाराम कुलरिया स्मृति सीमाजन छात्रावास निर्माण की नींव रखी गई

खाजूवाला, सीमा जन कल्याण समिति खाजूवाला के तत्वाधान में सीमा जागरण मंच के प्रथम राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रद्धेय राकेश कुमार की स्मृति परिसर में भामाशाह नरसी कुलरिया ने अपने पूज्य पिताजी संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में सीमावर्ती छात्रों के लिए छात्रावास निर्माण की नींव रखी गई। छात्रावास भवन निर्माण के कार्य को प्रारंभ करने हेतु पूजन के साथ न्यू स्थापित कर कार्य शुभारंभ का आयोजन किया गया। भामाशाह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया दान भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है एवं शिक्षा ही एकमात्र ऐसा धन है जो बांटने से बढ़ता है और भामाशाह इसे बांटने का माध्यम बनते हैं यह कथन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने सीमा जन कल्याण समिति बीकानेर द्वारा आयोजित संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में सीमा जन छात्रावास खाजूवाला के नव भवन निर्माण की भूमि पूजन कार्यक्रम में कहे।

सीमाजन कल्याण समिति बीकानेर के जिला अध्यक्ष धनपत बाफना ने बताया कि खाजूवाला में सीमा जन छात्रावास के नव भवन निर्माण का संपूर्ण खर्च का संकल्प भामाशाह नरसी कुलरिया ने लिया है, छात्रावास भवन की आज नींव रखकर भवन निर्माण का कार्य का शुभारंभ किया गया।
छात्रावास भूमि पूजन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भामाशाह नरसी कुलरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि बॉर्डर पर बसने वाले जरूरतमंद परिवारों के विद्यार्थी सीमाजन के इस नव भवन छात्रावास में रहकर अध्ययन करेंगे और आगामी समय में ये विद्यार्थी राष्ट्र हित में अपना शत् प्रतिशत योगदान देंगे ।

सीमाजन छात्रावास भूमि पूजन समारोह के मुख्य वक्ता सीमा जागरण मंच के अखिल भारतीय सहसंयोजक नीम्ब सिंह ने कहा कि सीमा जन कल्याण समिति राजस्थान ही नहीं बल्कि सीमा जागरण मंच के नाम से पूरे भारत के सीमावर्ती बॉर्डर पर सीमा सुरक्षित तो भारत सुरक्षित के भाव से अपना कार्य कर रही है, सीमा जन कल्याण समिति सीमा पर बसने वाले समाज में राष्ट्रभक्ति व एक जागरूक नागरिक निर्माण में गत 40 वर्षों से काम कर रही है । कार्यक्रम में संत क्षमाराम महाराज सींथल पीठाधीश्वर, कार्यक्रम अध्यक्ष गणेश बोथरा, स्वरूप दान प्रदेश संगठन मंत्री ने भी अपने विचार रखे।

सीमा जन छात्रावास भूमि पूजन समारोह में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, सीमा जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह भाटी, संघ विभाग प्रचारक विनायक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वासुदेव, जिला मंत्री संग्राम सिंह, भजन सम्राट प्रकाश माली, उमाशंकर, पुर्व क्षेत्रीय वन अधिकारी हनुमान बिश्नोई, बनवारी लाल भादू, राजेश लद्रेचा, विक्रम योगी, तहसील संपर्क प्रमुख पुरुषोत्तम सारस्वत, जिला सह मंत्री बृजलाल चाहर, प्रभु राम, सुबोध जोशी, नरेंद्र भार्गव जिला संघचालक खाजूवाला, रावल सिंह जिला प्रचारक, जीवन दायिनी ब्लड सेवा समिति के विनोद डारा, संतोष महाराज, महावीर बिश्नोई, साहिल कुमार, पुनीत शर्मा, राम सिंह, विमला देवी, सुमन चाहर, अम्बिका सारस्वत, प्रेम सेन, छत्रपाल सिंह शेखावत, मांगीलाल बिश्नोई उपस्थित रहे। मंच संचालन लक्ष्मी नारायण शर्मा व राजेंद्र आचार्य ने किया।