CBSE 12th Result 2026 OUT: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

post 186 (1)

जयपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र-छात्राएं अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से देख सकते हैं।

राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर सहित कई शहरों में रिजल्ट को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। खासकर कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह परिणाम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पिछले कुछ दिनों से रिजल्ट को लेकर लगातार अपडेट्स आ रहे थे, जिससे छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता बढ़ गई थी। अब नतीजे जारी होने के बाद कई स्कूलों में जश्न का माहौल है और मेधावी छात्रों का सम्मान किया जा रहा है। इस साल भी विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी संकाय में राजस्थान के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

ऐसे करें रिजल्ट चेक:-

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
  • स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा

इस वर्ष CBSE ने परिणाम घोषित करने के क्रम में बदलाव करते हुए 10वीं का रिजल्ट पहले जारी किया, जो सामान्य परंपरा से अलग रहा।

वहीं, अजमेर रीजन के प्रदर्शन में इस बार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले वर्ष जहां यह रीजन 90.40% परिणाम के साथ देश में छठे स्थान पर था, वहीं इस साल 86.78% के साथ 11वें स्थान पर खिसक गया है।