बीकानेर: तेज रफ़्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

post 190 (1)

बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक पिकअप वाहन ने लापरवाही से ओवरटेक करते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, चानी निवासी नारायणसिंह पुत्र पूनमसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि नाडा से भट्टों का कुआं के पास चिमनलाल कुम्हार रोड पर तेज रफ्तार पिकअप चालक ने ओवरटेक के दौरान बाइक को साइड से टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और बाइक सवार मंजीत सिंह व अजीत सिंह पिकअप के नीचे आ गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को पूगल के एसडीएच अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मामले में पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

You may have missed