Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी में जबरदस्त उछाल; जानें आज की नई कीमतें

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज मजबूती देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में भी दोनों धातुएं हरे निशान में कारोबार करती नजर आईं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती सत्र में सोने का भाव करीब 0.25 फीसदी यानी 383 रुपये बढ़कर 1,54,046 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितताओं और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इसकी कीमतों को सहारा मिल रहा है।
चांदी में भी आज जोरदार तेजी दर्ज की गई। घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव 1.33 फीसदी यानी 3,695 रुपये की उछाल के साथ 2,82,006 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। औद्योगिक मांग और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण चांदी में भी तेजी बनी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। कॉमेक्स पर सोना करीब 0.19 फीसदी यानी 9 डॉलर की बढ़त के साथ 4,737.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया, जबकि स्पॉट गोल्ड 0.30 फीसदी यानी 14.08 डॉलर की गिरावट के साथ 4,722.09 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
वहीं चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। कॉमेक्स पर चांदी 1.31 फीसदी यानी 1.12 डॉलर की बढ़त के साथ 87.07 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि स्पॉट सिल्वर 0.12 फीसदी यानी 0.11 डॉलर की मामूली बढ़त के साथ 86.16 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।
इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल देखा गया। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.90 फीसदी यानी 0.88 डॉलर बढ़कर 98.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.67 फीसदी यानी 0.70 डॉलर की बढ़त के साथ 104.9 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता नजर आया।