बीकानेर: अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

बीकानेर: बज्जू क्षेत्र के गांव माणकासर के चक 14 DOBB में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी राजाराम भादू ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उसका आरोपी के साथ लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।
मौके पर मौजूद दिनेश कुमार पुत्र धुडाराम, निवासी कुदसू थाना पांचू हाल निवासी माणकासर चक 14 DOBB की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।