दंत्तौर: डिग्गी में डूबने से युवक की हुई मौत

post 93 (1)

खाजूवाला। दंत्तौर थाना क्षेत्र में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के भाई ने दंत्तौर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भाई राजेंद्र पुत्र भगत सिंह जटसिख निवासी 39 केजेडी,खाजूवाला खेत में बनी डिग्गी से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में जा गिरा।

घटना के समय आसपास तुरंत कोई मदद नहीं मिल पाने के कारण राजेंद्र गहरे पानी में डूब गया। बाद में आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दंत्तौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को डिग्गी से बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।