बीकानेर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

post 36 (1)

बीकानेर। नोखा, कस्बे में तेज रफ्तार वाहन के कारण एक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचारिया चौक निवासी प्रमोद पंचारिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 28 अप्रैल की शाम उसके चाचा ओमप्रकाश मोटरसाइकिल से लखोटिया प्याऊ की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज गति की स्विफ्ट कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ओमप्रकाश घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।